छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर CBI का छापा, जानें किस मामले में हुई छापेमारी
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि सीबीआई की एक टीम बुधवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर जांच के लिए पहुंची।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम जांच के लिए रायपुर और भिलाई पहुंच चुकी है। इससे पहले ईडी की टीम ने भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी की थी। ये छापे 6,000 करोड़ रुपये के कथित महादेव ऐप घोटाले के सिलसिले में मारे जा रहे हैं।
आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीमों ने रायपुर और भिलाई में बघेल के घरों के साथ-साथ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी के आवासीय परिसरों पर भी छापेमारी की। सीबीआई की टीम घर के अंदर जांच कर रही है और घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले 10 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले के सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे और अन्य के परिसरों पर छापेमारी की थी।