Weather Update: पंजाब में 3 दिन तक लू चलने का अलर्ट, कल से बदल सकता है मौसम

Weather Update: पंजाब में 3 दिन तक लू चलने का अलर्ट, कल से बदल सकता है मौसम

Weather Update: पंजाब में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।

जिसके चलते तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया है। बठिंडा सबसे गर्म रहा। 16 अप्रैल से हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा।

इसका असर पंजाब के मौसम पर पड़ेगा। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 05-06 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जबकि मौसम विभाग ने कल से तीन दिनों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 14, 15, 16 और 17 अप्रैल को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। 18, 19 और 20 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 16 अप्रैल से राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।