गांधीनगर मनपा चुनाव में लोकतंत्र की हत्या: डॉ. करन बारोट

गांधीनगर मनपा चुनाव में लोकतंत्र की हत्या: डॉ. करन बारोट

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश संगठन मंत्री तथा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. करन बारोट ने एक वीडियो के माध्यम से बेहद गंभीर मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बताया कि, आज हम गांधीनगर में स्क्रूटिनी के लिए उम्मीदवारों के साथ कलेक्टर कार्यालय आए थे। यहां आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 5 के उम्मीदवार जितेंद्रभाई चौहान का फॉर्म रद्द कर दिया गया है। यह सिर्फ राजनीतिक कारणों से फॉर्म रद्द किया जा रहा है। जिस दिन जितेंद्रभाई ने फॉर्म भरा था, उस दिन सभी दस्तावेज थे और हमने सभी दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरा है, इसकी रसीद लेकर निकले थे। अगर किसी भी चीज की कमी या अभाव हो तो निश्चित रूप से फॉर्म में वे लोग बताते हैं या फिर कोई नोटिस देना पड़ता है। उस समय उन्होंने मैंडेट के बारे में कोई बात नहीं की थी और आज कह रहे हैं कि फॉर्म भरा उस समय मैंडेट था नहीं और जितेंद्रभाई का फॉर्म रद्द होगा।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. करन बारोट ने बताया कि, अगर आपको ऐसा लग रहा था तो आप अभी भी नोटिस दे सकते थे लेकिन आपने ऐसा नहीं किया क्योंकि पूरी कोशिशें की जा रही हैं कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ें ही नहीं क्योंकि कांग्रेस के उम्मीदवार अगर लड़ेंगे और जीतेंगे तो वे भाजपा में जाते रहेंगे, ऐसी सेटिंग है लेकिन आम आदमी पार्टी वाले ऐसी सेटिंग नहीं करते। और इसी कारण से हमारे एक उम्मीदवार का फॉर्म रद्द किया है और एक अन्य इंडिपेंडेंट उम्मीदवार का फॉर्म भी रद्द किया है। अगर भाजपा को इसी तरह चुनाव जीतना है तो हम कह रहे हैं कि चुनाव ही रद्द कर दो और भाजपा के सभी उम्मीदवारों को विजेता घोषित कर दो। इस तरह चुनाव होगा तो यह लोकतंत्र की हत्या है, ऐसा हमारा मानना है। भाजपा के पास ED है, CBI है और अब चुनाव आयोग भी संदेह के दायरे में है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को उचित अवसर नहीं दिया जा रहा है। जो लोग सामान्य और गरीब परिवारों से आते हैं और जितेंद्रभाई जैसे जनता की सेवा करने वाले लोगों के फॉर्म अगर रद्द होते हैं तो मुझे लगता है कि इस तरह के लोकतंत्र और इस तरह की व्यवस्था के लिए हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी थी।