PM मोदी कोलकाता में भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में संयुक्त कमांडर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

PM मोदी कोलकाता में भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में संयुक्त कमांडर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कोलकाता के विजय दुर्ग स्थित भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन 17 सितंबर तक चलेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम कोलकाता पहुँचे और रात राजभवन में बिताई।

कोलकाता में तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन में दुनिया की वर्तमान राजनीतिक स्थिति की पृष्ठभूमि में तकनीकी प्रगति, सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं के बीच समन्वय, आधुनिकीकरण और अन्य पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।