राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बठिंडा पहुंचीं, केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पंजाब के दौरे पर हैं। वह एम्स और केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए बठिंडा पहुंची हैं। जहां उन्होंने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया।
शाम को मोहाली स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में उनके सम्मान में एक नागरिक समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मोहाली में पांच किलोमीटर के दायरे को नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की उड़ने वाली वस्तु की अनुमति नहीं होगी। इस बीच, मोहाली पुलिस ने यातायात रूट योजना जारी की है।