प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुकुल रॉय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि श्री मुकुल रॉय को उनके राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा: ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुकुल रॉय जी के निधन से गहरा दुःख हुआ है। उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ॐ शांति।’’