ये देश किसी भी गांव से छोटे हैं, यहां घूमने में लगते हैं कुछ घंटे
जब आप किसी देश के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले आपके दिमाग में क्या आता है? यानी कोई खास देश कैसा होगा, वहां क्या-क्या होगा, वहां घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं, वह देश कितना बड़ा है और वहां कितने दिनों में जाया जा सकता है।
ज्यादा दूर न जाते हुए, अगर हम अपने प्यारे भारत का उदाहरण लें, तो पूरे देश का भ्रमण करने में आपको वर्षों लग जाएंगे, लेकिन क्या आपने उन देशों के नाम सुने हैं जहां आप सिर्फ 24 घंटों में पूरा भ्रमण कर सकते हैं?
जी हां, दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जो एक गांव से भी छोटे हैं और वहां तक पहुंचने के साधन भी बहुत सीमित हैं। आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत छोटे हैं, एक गांव की तरह, और उन्हें पूरा घूमने में बस कुछ ही घंटे लगते हैं।
लिकटेंस्टीन: लिकटेंस्टीन यूरोप का एक छोटा सा देश है, जो किसी भी गांव या कस्बे से छोटा है। यह देश स्विटजरलैंड और ऑस्ट्रिया की सीमाओं के बीच स्थित है। इस देश की अपनी राजधानी भी है, जिसका नाम वादुज़ है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस देश का क्षेत्रफल मात्र 160 वर्ग किलोमीटर है।
सैन मैरिनो: सैन मैरिनो विश्व का सबसे पुराना गणराज्य है। इसकी स्थापना 301 ई. में हुई थी, लेकिन इस देश का संविधान 1600 में बना था। यह देश पूरी तरह से इटली से घिरा हुआ है। सैन मैरिनो अपनी वास्तुकला और ऐतिहासिक केन्द्रों के लिए जाना जाता है।
तवालु: तवालु ऑस्ट्रेलिया, फिजी और सोलोमन द्वीप समूह के बीच स्थित एक छोटा सा देश है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह देश केवल एक ही सड़क पर स्थित है और यहां रुकने के लिए केवल एक या दो होटल ही हैं। इस देश का क्षेत्रफल 26 वर्ग किलोमीटर से भी कम है।
मोनाको: मोनाको एक वर्ग मील से भी कम क्षेत्र में फैला हुआ देश है। यह देश अपने रेस ट्रैक, समुद्र तटों और कैसीनो के लिए जाना जाता है।
वेटिकन सिटी: वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है और यह देश केवल 44 हेक्टेयर में फैला हुआ है। रोम में स्थित यह देश कैथोलिक चर्च का केंद्र माना जाता है।