भारत ने टैरिफ का तोड़ निकालने के लिए खोला डिप्लोमेट चैनल!
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी कांग्रेसी जोश गोटेहाइमर से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संतुलित, निष्पक्ष और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार संबंधों पर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान, उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र, विशेष रूप से तेल और गैस व्यापार में सहयोग पर नवीनतम अपडेट साझा किए। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका में भारत के खिलाफ तीखी टिप्पणियाँ की जा रही हैं।
क्वात्रा ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी और साइबर उपसमिति के रैंकिंग सदस्य जोश गोटेहाइमर के साथ आज हुई बातचीत की सराहना की।
ऊर्जा सहयोग, विशेष रूप से तेल और गैस के द्विपक्षीय व्यापार और संतुलित, निष्पक्ष और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार संबंधों में नवीनतम प्रगति पर अपडेट साझा किए।"