Stock Market Update: सेंसेक्स में करीब 1700 अंकों की तेजी, 76,850 पर कारोबार
Stock Market Update: शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार 15 अप्रैल से तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक यह 1700 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 76,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 500 अंकों से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है, जानकारी के मुताबिक निफ्टी 23,350 पर है।
आज यानी मंगलवार 15 अप्रैल को शेयर बाजार में बड़ी तेजी है। सेंसेक्स 1,700 अंक (2.22%) बढ़कर 76,850 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 500 अंक (2.24%) से अधिक बढ़कर 23,350 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है। इंडसइंड बैंक करीब 7%, अडानी पोर्ट्स 4%, टाटा मोटर्स 4.4%, लार्सन एंड टूब्रो 4.25% और एक्सिस बैंक करीब 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी रही।
एनएसई क्षेत्रीय सूचकांकों में सबसे अधिक बढ़त रियल्टी (4.25%), ऑटो (3.33%), वित्तीय सेवाएं (3.01%), निजी बैंकिंग (2.75%) और धातु (2.47%) में हुई।
वैश्विक बाजारों में तेजी, विदेशी निवेशकों ने 2,519 करोड़ रुपये निकाले
14 अप्रैल को, अमेरिकी डॉव जोन्स 312 अंक (0.78%), नैस्डैक कंपोजिट 107 अंक (0.64%) और एसएंडपी 500 सूचकांक 42 अंक (0.79%) बढ़कर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 302 अंक (0.89%) बढ़कर 34,285 पर पहुंच गया। कोरिया का कोस्पी 0.80% (19 अंक) बढ़कर 2,475 पर कारोबार कर रहा है।
चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.30% गिरकर 3,253 पर आ गया। हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक 0.15% नीचे है।
9 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने 2,519.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। जबकि भारतीयों यानी घरेलू निवेशकों (डीआईआई) ने 3,759.27 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।