पंजाब में तापमान 47 डिग्री के पार, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। बठिंडा देश में सबसे गर्म रहा है। यहां तापमान 47.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
राज्य के अधिकतर शहरों में तापमान 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। आज 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। रात में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है। यह स्थिति 12 जून तक बनी रह सकती है, जिसके बाद बारिश की उम्मीद है।
गौरतलब है कि इतनी भीषण गर्मी 13 साल बाद पड़ रही है। इससे पहले 1 जून 2012 को अमृतसर में 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इसके साथ ही चंडीगढ़ में भी तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया है। इसके साथ ही राज्य में बिजली की मांग भी बढ़कर 16,249 मेगावाट हो गई है।
ऐसा रहेगा राज्य का मौसम
चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार आज अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, फाजिल्का, मुक्तसर और मानसा में लू चलेगी। इसके साथ ही रातें भी गर्म रहेंगी।
इसके अलावा गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मोगा, संगरूर, पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में लू चलने की संभावना है।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
13 जून: राज्य में अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना है।
14 से 16 जून: अलग-अलग जगहों पर आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।