दिल्ली में पहली बार 1 लाख करोड़ का बजट, हुए बड़े ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में पहली बार 1 लाख करोड़ का बजट, हुए बड़े ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है, जिसमें मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहली बार एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसके जरिए दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। यमुना और सीवेज की सफाई के लिए 9,000 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान योजना के लिए 2144 हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। जिससे दिल्लीवासियों को केंद्र सरकार की ओर से 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज जरूर मिलेगा। इसके अलावा दिल्ली सरकार भी अपनी ओर से 5 लाख रुपये का योगदान दे रही है। यानि आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिलेगा।

रेखा गुप्ता ने मातृत्व वंदना परियोजना के लिए 210 करोड़ रुपये की व्यवस्था की। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की एकमुश्त राशि दी जाएगी। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली में 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे।